सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल में वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली का लोकार्पण किया गया। कमिश्नर पवन कुमार ने जल की खपत और लाभों की जानकारी दी। रिटायर आईपीएस महेंद्र मोदी ने जल बचत पर जोर दिया।...

हजारीबाग प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल में वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमिश्नर पवन कुमार ने तज ने जल की खपत व वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली से होने वाले लाभ की जानकारी दी। यह प्रणाली जिला स्कूल के पूर्व छात्र सह रिटायर आइपीएस महेंद्र मोदी के द्वारा इजाद किया गया है। इस मौके पर कहा कि उन्होने कहा कि विश्व में जल की बर्बादी हो रही है। इसको रोकना होगा,अन्यथा हम पानी के भीषण संकट से जुझते रहेंगे। जल को रिचार्ज कर हम इस संकट को दूर कर सकते है। कहा कि हमें अपने अपने घरों में वर्षा रिचार्ज प्रणाली बनाने की जरूरत है। इससे भविष्य में जल की समस्या नहीं होगी। पूरे देश में वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डीइओ प्रवीण रंजन, प्राचार्य निकिता कुमारी ने भी अपने विचार रखें। आइपीएस महेंद्र मोदी ने नौकरी करते हुए जल संचय को लेकर काफी सतर्क रहे है। उन्होंने जल रिचार्ज प्रणाली पर काफी काम किया है। ऐसे में उन्हें जल गुरु भी कहा जाता है। इससे पहले भी वह जिला स्कूल में कई बार आकर जल के महत्व को बताने का काम किया है। इतना ही नहीं जल संकट से निजात पाने के उपाय भी बताया है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला स्कूल के बच्चों में काफी उत्सुकता देखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।