Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागPregnant Woman Dies Due to Medical Negligence in Hazaribagh Hospital Family Demands Compensation

प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद सूझबूझ से स्थिति संभली

हजारीबाग के सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों की कमी के कारण सही इलाज नहीं हो पाया। पीड़ित परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और मुआवजे की मांग की। डॉक्टरों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 21 Aug 2024 08:14 PM
share Share

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि 20 अगस्त 2024 की रात्रि 11:40 मे प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में कूद निवासी एक महिला भारती देवी पति विनय राणा की मौत हो गयी। उनका दूसरा बच्चा ऑपरेशन से हुआ। इसके बाद ही परेशानी बढ़ रही थी पर डॉक्टरों की कमी के कारण सही इलाज नहीं हो पाया। इससे जच्चा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद इलाज में लापवाही का आरोप लगाकर लोग हंगामा पर उतारू हो गए। हालांकि लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। अमन कुमार और राहुल वाल्मीकि पीड़ित परिवार वालों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों का ढांढ़स बंधाया। साथ ही सरकार पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठायी। ताकि नवजात का लालन पालन ठीक से किया जाए। डॉक्टरों की हड़ताल के बाद अस्पताल की चिकित्सा व्यव्यस्था चरमा गयी है। अभी मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें