Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागPolice Arrest Two Suspects in Serious Assault Case in Hazaribagh

मारपीट मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील नगर में मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कैलाश महतो और चंदन महतो के रूप में हुई है। 13 मई 2023 को रॉकी तुलसी राणा पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 19 Sep 2024 06:43 PM
share Share

हजारीबाग। शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील नगर में पिछले दिनों हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कैलाश महतो तथा पुत्र चंदन महतो के रूप में की गई है। यह जानकारी लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने दी। आरोपी फरार चल रहे थे अनुसंधान में यह मामला सत्य पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि झील नगर कोलघट्टी में 13 मई 2023 को रॉकी तुलसी राणा अपने निर्माणाधीन आवास के पास खड़े थे। वहीं पर उनके साथ मारपीट की घटना घटी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पुलिसकर्मी द्वारा लिए गए फर्द बयान के अनुसार लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज किया गया था। आवेदन के अनुसार वादी अपने घर के पास खड़ा था। तभी कैलाश महतो, प्रकाश महतो, चंदन महतो, कौशल्या देवी सहित अन्य लोग हरवे हथियार के साथ हमला कर दिया। इसमें रॉकी को कई जगह पर गंभीर चोटे आया। जिसे बाद में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें