सोने की चेन की छिनतई करते दो आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में न्यू एरिया मौहल्ला में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक महिला से चेन छिनने की कोशिश की थी। महिला की चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़...

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मौहल्ला में चेन छिनतई करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विष्णुपुरी मुहल्ला निवासी पवन कुमार और हुरहुरू निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक में हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि न्यु एरिया मुहल्ला की एक महिला 23 फरवरी की सुबह टहल रही थी। इसी क्रम में बाइक में सवार दो युवक पीछे से आए। महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर मोटरसाइकिल से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर मुहल्ले में टहल रहे लोगों ने दोनो आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपियों की जानकारी लोहसिंघना पुलिस को दिया गया। पुलिस दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।