उत्तम पोषक आहार विषय पर प्रशिक्षण आयोजित
मानव विकास संस्था द्वारा चामुदोहर में किशोरियों के लिए एकदिवसीय पोषक आहार प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षक कुंती गिरी ने बताया कि किशोरावस्था में उचित आहार लेना आवश्यक है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट,...

बरकट्ठा प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था मानव विकास के तत्वावधान में प्रखंड के चामुदोहर में स्थित प्रशिक्षण भवन में किशोरियों के लिए एकदिवसीय उत्तम पोषक आहार विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से किशोरी भाग ली।प्रशिक्षण के बतौर प्रशिक्षक कुंती गिरी थी। उन्होंने प्रशिक्षण में बताया कि किशोरावस्था में शरीर के विकास का एक महत्वपूर्ण समय है। इस समय उचित आहार लेना बहुत आवश्यक है। ताकि शरीर और मस्तिष्क का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार वह भोजन है। जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में होते हैं। कार्बोहाइड्रेट जो ऊर्जा देने के लिए होती है।
चावल, गेहूं, आलू में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। प्रोटीन जो शरीर की वृद्धि के लिए होती है। प्रोटीन दाल, दूध, अंडा आदि से मिलते हैं। शरीर को विटामिन और मिनरल्स जो रोगों से लड़ने की शक्ति के लिए फल, हरी सब्जी जरूरी है। वसा के लिए घी, तेल, मूंगफली का सेवन करना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी आवश्यक होती है। किशोरियों को आयरनयुक्त भोजन लेने चाहिए। आयरन पालक, चुकंदर, गुड़, मूंगफली से मिलता है। इससे एनीमिया रोग नहीं होता है। आयरन की गोली सप्ताह में एक बार जरूर लेनी चाहिए। किशोरियों को पोषक तत्व के साथ फिजिकल एक्टिविटी में दौड़ना, खेलना, योग आदि करना चाहिए। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में राहुल कुमार, रॉबिन कुमार, मारिया दास बास्के, कार्तिक महतो, रोहित टुडू, अंजु देवी ने अहम भूमिका निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।