Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागNEET UG 2024 Paper Leak CBI Investigates Nexus in Hazaribagh Summons 71 People

नीट यूजी 2024 में सीबीआई टीम ने लिंक तलाशने में जुटी, नए सिरे से आठ लोगों से की पूछताछ

टीम नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में हजारीबाग और आसपास के लोगों के नेक्सस को खंगालने में सीबीआई टीम जुटी हुई है। टीम ने कुल 71 लोगों को सम्मन भेजा है।

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 27 Aug 2024 08:35 PM
share Share

हजारीबाग। नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में हजारीबाग और आसपास के लोगों के नेक्सस को खंगालने में सीबीआई टीम जुटी हुई है। टीम ने कुल 71 लोगों को सम्मन भेजा है। अबतक हजारीबाग, कोडरमा, रांची, जमशेदपुर से जुड़े आठ लोगों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है। इनमें दो डॉक्टर और दो व्यवसायी हैं। दोनों डॉक्टर में एक हजारीबाग और एक कोडरमा के हैं। सीबीआई टीम ने अब तक चार स्टूडेंट से पूछताछ की है। अचरज है कि सभी छात्राएं हैं। सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार कई ऐसे परीक्षार्थी भी है जिनकी अच्छी तैयारी नहीं होने के बाद भी 565 तक नंबर मिले हैं। विदित हो कि हजारीबाग में पिछले एक पखवारे से सीबीआई टीम कर रही कैम्प कर रही है। नीट यूजी 2024 में पेपर लीक मामले में एक दूसरे का कनेक्शन तार से तार को जोड़कर निकाल रही है। सभी के कॉल डिटेल खंगालने के बाद पता चला है कि ये लोग 12 फरवरी से लगातार संपर्क में थे। छानबीन में यह पता चला है कि 15 मई को कोडरमा में पैसे का लेनदेन किया गया था। हज़ारीबाग के ओकनी का रहने वाला एक जिम संचालक, कोडरमा में बसे डॉक्टर जिनका पैतृक घर नवादा है तथा रांची और जमशेदपुर के लोग भी इस नेक्सस में शामिल थे। अपराधियों के ग्रुप ने पर्चा लीक के खेल में लड़कियों को भी नेटवर्क में शामिल कर लिया गया था। सभी लोगों को सीबीआई की टीम ने नोटिस भेजा था। हजारीबाग के मासीपीढ़ी के होटल में रुपरेखा तय होती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें