Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMysterious Disappearance of Young Woman from Hazaribagh on Way to Ranchi

रांची के लिए निकली युवती रहस्यमय तरीके से लापता

हजारीबाग की मंडई खुर्द की एक युवती 23 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे रांची के लिए निकली, लेकिन वह लापता हो गई। परिवार ने सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार चिंतित है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 25 April 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
रांची के लिए निकली युवती रहस्यमय तरीके से लापता

हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। मंडई खुर्द की युवती रांची के लिए निकली, लेकिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। लोहसिघना थाना क्षेत्र के मंडई खुर्द गांव की एक युवती 23 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे रांची के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह हजारीबाग से अपने भैया-भाभी के पास रांची जाने वाली थी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला है। अगर किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी मिले तो थाना में सूचना देने की बात कही। परिवार काफी चिंतित है और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें