मेलाटांड़ में आज उमड़ेगी राम भक्तों की भीड़
बड़कागांव के हरली गांव में रामनवमी मेले का आयोजन रविवार को होगा। इसमें राम भक्तों की भीड़ जुटेगी और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से करतब दिखाए जाएंगे। मेला दोपहर 2:00 बजे से रात तक चलेगा। पुलिस प्रशासन ने...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरली गांव स्थित रामनवमी मेलाटांड़ में रविवार को बजरंगबली झंडा के साथ राम भक्तों के भीड़ उमड़ेगी। वहां पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से करतब दिखलाएंगे। प्रखंड के गंगा दोहर, शिवाडीह, गोसाई बलिया, खरांटी, विश्रामपुर,साँढ, तलसवार, पिपराडीह, के अलावा अन्य गांव का भव्य रामनवमी झांकी निकाली जाएगी। उक्त रामनवमी जुलूस में बेहतर करने वाले अखाड़े को हरली ग्राम पूजा समिति के द्वारा सम्मानित किया जाता है। मेला दोपहर 2:00 बजे से देर रात तक जारी रहेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र महतो ने बताया कि 1939 लगभग 86 वर्षों से हरली मेलाटाड़ में रामनवमी मेला लगते आ रहा है। जिसमें 50 गांव से भी अधिक गांव के हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। विधि व्यवस्था को लेकर बड़कागांव पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस नजर आ रही है, प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस तैनात कर दी गई है। भारी संख्या में मेलाटांड़ में पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।