Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMass Fish Deaths in Hazaribagh Lake Due to Pollution and Low Water Levels

झील में जल प्रदूषण के कारण मर रही मछलियां

झील में मरी मिली सैकड़ो मछलियां हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झील में मछलियों पर आफत टूट पड़ी है। रविवार को सैकड़ों की सख्या में मछली मरी हुई पाई गई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 17 March 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
झील में जल प्रदूषण के कारण मर रही मछलियां

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झील में मछलियों पर आफत टूट पड़ी है। रविवार को सैकड़ों की सख्या में मछली मरी हुई पाई गई है। इससे ताजा मछली खाने के शौकीन लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके कारण मत्स्य पालको को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। मत्स्य विभाग के अनुसार झील मे पानी कम होने से ऐसे हालात बने है। प्रदूषण मौत का कारण बन रहा है। झील के पानी मे मछलियां मरकर उपर आ जा रही है। मरी हुई मछलियो से हवा की बदबू आसपास फैल रही है। इसके कारण झील घूमने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी संभावना है कि पानी का स्तर कम होने से ऑक्सीजन कम है रहा है और तेज गर्मी से मछलियां मर रही है। मत्स्य विभाग के अनुसार अपने स्तर से मछलियों को बचाने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं। मरी हुई मछलियो को पानी से निकालने की कवायद की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।