विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान
हजारीबाग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विधिक जागरूकता रथ ने हजारीबाग नगर निगम मुख्यालय और समाहरणालय का दौरा किया।...

हजारीबाग विधि प्रतिनिधि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में और प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में विधिक जागरूकता रथ हजारीबाग जिला अंतर्गत हजारीबाग नगर निगम मुख्यालय एवं समाहरणालय पहुंची। इस विधिक जागरुकता रथ के साथ सहायक एलएडीसी ओसिता कीर्ति रंजन एवं मध्यस्थ नरेश प्रसाद ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी संबंधी सुझाव और कानून की जानकारी दी। मौके पर पीएलवी विकाश कुमार पांडेय, लक्ष्मी कुमारी, अमर सिंह यादव, अमित कुमार, शुभम कुमार सहित कई महिला-पुरुष मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।