कर्पूरी ने शराब को त्याग कर बच्चों को पढ़ाने पर बल दिया
इचाक में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मनाई गई। समारोह में उनके चित्र और डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी से प्रेरणा लेने और...
इचाक, प्रतिनिधि। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पेठिया बागी स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर परिसर मे मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र और डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अंचल अधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी से हम सबों को सिख लेने की जरूरत है। उन्होंने शराब को त्याग कर बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया। बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कर्पूरी ठाकुर ने समाज के शोषितों को आगे बढ़ने की राह दिखाई। समारोह का उद्घाटन जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता एवं पत्रकार उमेश प्रताप ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर और मंच संचालन रामशरण शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आदर्श पुरुष थे। वह जयप्रकाश नारायण,राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाया। जिस कारण कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित किया। जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों ,शोषितों के मसीहा थे।
उमेश प्रताप ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने कार्यों के बदौलत जननायक कहलाए। जिस कारण भारत रत्न सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। बटेश्वर मेहता ने कहा कि कर्पूरी ने समाज के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। नाई महासभा के जिला अध्यक्ष छेदी ठाकुर ने कहा पिछड़ों दलितों एवं सामाजिक न्याय के मसीहा जननायक कर्पूरी को भारत रत्न का सम्मान मिलना गर्व की बात है आजसू के प्रदीप मेहता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा इचाक में स्थापित हो इसके लिए प्रयास करूंगा। कर्पूरी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी ने पूरा जीवन सादगी में बिताया। उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री काल में कष्ट सहते हुए भी समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया और देश में पिछड़ों को पहचान दिलाई।
इसके अलावा जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया अशोक कपरदार, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, राजद नेता शत्रुघ्न राम, जदयू के अर्जुन मेहता, ब्रजकिशोर मेहता , मुखिया मीना देवी, गोविंद ठाकुर, मौलाना मोख्तार, राजकुमार राम, रेणु देवी मनोज कुमार ठाकुर, शंभू ठाकुर,लक्ष्मण यादव,अशोक ठाकुर,तुलेश्वर ठाकुर,विजय ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर,अनिल मेहता ने विचारों रखा। कार्यक्रम में गोपाल ठाकुर, भरत ठाकुर, विक्रम शर्मा, महेश वैध, सुखदेव ठाकुर, रामदेव ठाकुर, गोपाल ठाकुर, सीताराम ठाकुर, देवदत शर्मा के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।