Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJharkhand Prajapati Community Supports Independent Candidate Bateshwar Prasad Mehta in Upcoming Elections

बटेश्वर के समर्थन में उतरा प्रजापति समाज

इचाक में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रजापति समुदाय के प्रतिनिधियों ने निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता को समर्थन देने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने पिछले 20...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 10 Nov 2024 05:04 PM
share Share
Follow Us on
बटेश्वर के समर्थन में उतरा प्रजापति समाज

इचाक, प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ प्रखंड कमेटी की बैठक परासी मैदान में हुई। जिसकी अध्यक्षता अर्जुन प्रजापति और संचालन गणेश प्रजापति ने किया। बैठक में प्रखंड प्रजापति समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में प्रजापति समाज निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता पर विश्वास एवं भरोसा जताते हुए टेंपो छाप पर वोट देने की सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि चाचा भतीजा के 20 वर्षों के कार्यकाल में प्रजापतियों ने खुद को उपेक्षित और अलग महसूस किया है। जिस कारण समाज के बैठक यह निर्णय लिया। जिससे प्रजापतियों के मान सम्मान बरकरार रह सके। इसके अलावा सामाजिक कुरीतियों को समाज से हटाने पर चर्चा की गई। बैठक में अखिलेश प्रजापति, रामलाल प्रजापति, उमेश प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, बालेश्वर प्रजापति, संजय प्रजापति, बच्चू प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, तेजनारायण प्रजापति, सुजीत प्रजापति, गंदौरी प्रजापति, सकलदीप प्रजापति, किशोरी प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, संदीप प्रजापति समेत अन्य स्वजाति शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें