जिला जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आज न्यू समाहरणालय में
झारखंड पुलिस ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 16 अप्रैल 2025 को हजारीबाग में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता से...

हजारीबाग। झारखंड पुलिस द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए एक अनूठी पहल के तहत जिलास्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16 अप्रैल 2025 को न्यू समाहरणालय परिसर, हजारीबाग में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनका तुरंत निवारण करना है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न इलाकों से आने वाले लोग अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। रखंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह पहल नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।