Jharkhand Archer Jigyasu Ranjan Welcomed with Honors After Winning Gold in National Mini Sub-Junior Archery Championship गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJharkhand Archer Jigyasu Ranjan Welcomed with Honors After Winning Gold in National Mini Sub-Junior Archery Championship

गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

झारखंड के बड़कागांव निवासी जिज्ञासु रंजन का राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। रंजन के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 2 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

बड़कागांव ,प्रतिनिधि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बड़कागांव निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन का बड़कागांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया। इसका नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक सोनी , संदीप कुशवाह ने किया। प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक हुआ था । जिसमें 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।झारखंड की ओर से चार खिलाड़ियों में से जिज्ञासु रंजन ने नेतृत्व कर रहा था। जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव में पहुंचने पर दादा जयनाथ महतो ,दादी लाखों देवी, पिता देवेंद्र कुमार,माता पिंकी देवी, चाचा दिवाकर नारायण कुशवाहा,बहन अनुष्का रंजन ने तिलक लगाकर स्वागत किया। एवं मुंह मीठा कराया। स्वागत पूर्व जिज्ञासु रंजन ने काली मंदिर में पूजा अर्चना किया। ग्रामीणों ने खिलाड़ी जिज्ञासु रंजन के साथ-साथ कोच अमित कुमार एवं दुर्गेश कुमार को भी माला पहनाकर बधाई दिया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, सत्यदेव कुमार, विवेक सोनी, संदीप कुशवाह, वीरेंद्र कुमार, भास्कर नारायण, बैजनाथ महतो, लखन महतो, रामवृक्ष राम, सरोज मेहता, सत्येंद्र गुप्ता, राजू कुमार, दीपक महतो, विशुन रजक, दादा जय नाथ महतो, दादी लाखों देवी, पिता देवेंद्र कुमार,माता पिंकी देवी,चाचा शैलेश कुमार, दिवाकर नारायण ने स्वागत किया ।इसके अलावा विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार,सचिव मनोज कुमार ,प्रमुख फुलवा देवी, यासमीन निशा ,सुनीता देवी ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।