आईसेक्ट में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
हजारीबाग में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। उद्घाटन डॉ गौरव शुक्ला और डॉ मुनीष गोविंद ने किया। प्रदर्शनी में 100 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें...

हजारीबाग । आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे पूर्व इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ गौरव शुक्ला एवं कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रस्तुत मॉडलों और शोध परियोजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए अपने वैज्ञानिक कौशल को निखारने का एक बेहतर मंच है। उन्होंने कहा कि दरअसल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य महज़ वैज्ञानिक आविष्कारों और प्रयोगों का प्रदर्शन मात्र नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा और तर्कशीलता को प्रोत्साहित भी करना है। प्रदर्शनी में कुल 100 से अधिक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें पर्यावरण, जैव प्रौद्योगिकी, खगोल विज्ञान, गणित आधारित शोध, जल संरक्षण प्रणाली, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषय प्रमुख रहे। छात्रों ने इन मॉडलों के कार्य करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया, जिससे आगंतुकों और रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में प्रदर्शनी की संयोजिका सबिता कुमारी, एडमिस्ट्रेशन एआर अमित कुमार के साथ साथ सहायक प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं में डॉ नितीश कुमार, डॉ सोमेन चंद्रा, नेहा सिन्हा, सृष्टि सिन्हा, मानसी प्रधान, विशाखा बाला, बब्लू चौधरी, रौशन कुमार, मुकेश कुमार साव, राहुल राजवार, मुन्ना कुमार, कैलाश प्रसाद सहित अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।