Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsInternational Women s Day NSUI Campaign at Vinoba Bhave University for Women s Rights

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई का विभावि में हस्ताक्षर अभियान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई का विभावि में हस्ताक्षर अभियान हजारीबाग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एन

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 8 March 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई का विभावि में हस्ताक्षर अभियान

हजारीबाग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे हॉस्टल सुविधा, बस सेवा, कॉमन रूम्स, सुरक्षा व्यवस्था आदि को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुँचाना था। इस मौके पर एनएसयूआई की सदस्य आरती मेहता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा,महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हमारे हक की लड़ाई है। बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल हर छात्रा का अधिकार है, जिसे हम सभी को मिलकर हासिल करना होगा।

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अभिषेक राज ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,एनएसयूआई छात्राओं के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत है। विश्वविद्यालय में हॉस्टल, ट्रांसपोर्टेशन, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें