Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsInternational Women s Day Initiative Free Training for 300 Graduates in Barkagaon

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई दिशा होगी शुरुआत: अंबा प्रसाद

बड़कागांव के जीडीएम बालिका विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 300 स्नातक महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है। यह शक्ति प्रोग्राम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 7 March 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई दिशा होगी शुरुआत: अंबा प्रसाद

बड़कागांव, प्रतिनिधि। जीडीएम बालिका विद्यालय बड़कागांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 300 स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देने की दिशा में व उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई शुरुआत की नींव रखी जाएगी। इस संबंध में एक बैठक गुरुवार को बड़कागांव समाधान भवन में हुई। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शक्ति प्रोग्राम की शुरुआत होगी। इसके साथ ही अंबा नव दृष्टि सहकारिता समिति की स्थापना की जाएगी। जिससे यह समिति ग्रामीण विकास महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना स्वरोजगार कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है, ताकि वह समाज और क्षेत्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सके। अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं से उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया। मौके पर विशेश्वर नाथ चौबे, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, प्रभु राम, कुलेश्वर राम, प्रभु यादव,निर्मल राम, सतीश दास,मनोज ठाकुर, राजेश रजक, विक्रम प्रसाद गुप्ता, उमाशंकर कुमार, त्रिलोकी साव, विशाल कुमार, बालेश्वर साव, छोटे खान, श्याम भार्गव, मोहम्मद खालिद, सुनीता देवी, राम सुंदर महतो, मंजर अली, दिनेश प्रसाद, राजेश साव, अशोक साव, मोहम्मद यूनुस, सुरेश महतो, रमेश सिंह भोक्ता, नरेंद्र कुमार,जमाल सगीर, आशीष चक्रवर्ती, फागुन गोप, चंदर साव, मजहर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।