Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsInternational Women s Day Celebrated at Divine Public School with Empowering Messages

महिलाएं कोमल है लेकिन कमजोर नहीं: कुमकुम

बरकट्ठा के डिवाइन पब्लिक स्कूल में डॉ आईपी भारती के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य और अन्य प्रमुख महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 9 March 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
महिलाएं कोमल है लेकिन कमजोर नहीं: कुमकुम

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में डॉ आईपी भारती के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, सीडीपीओ नीलू रानी एवं प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया दीदी उपस्थित थी। अतिथियों ने कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया। डॉ आईपी भारती, जिप सदस्य, प्रखंड प्रमुख, सीडीपीओ अपने संबोधन में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिलाएं कोमल है पर कमजोर नही है। इसे अब साबित कर दिखाना है। अपने हक, अधिकार की आजादी की नीव खोदकर नारी को प्रगति पथ पर आगे बढ़ना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ आईपी भारती, डॉ महेश यादव, सुरेंद्र ठाकुर, प्रीति प्रभा, पूनम कुमारी, अनिल कर्मकार, अनिल कुमार, दीक्षा कुमारी, राधा कुमारी, सांगिता कुमारी, अंजू मरांडी समेत आदि महिलाएं और लड़कियां उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें