Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsIntellectuals in Barkagaon Condemn Terrorist Attack on Hindu Tourists in Pahalgam

बड़कागांव में कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया

बड़कागांव के बुद्धिजीवियों ने पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 27 April 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
बड़कागांव में कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया

बड़कागांव, प्रतिनिधि। पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर आतंकवाददियों द्वारा किए गए हमले की बड़कागांव के बुद्धिजीवी वर्ग ने निंदा की। साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दिया। कैंडल मार्च सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बड़कागांव मुख्य चौक से लेकर काली मंदिर तक निकाला गया। वहीं सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों का धर्म पूछकर गोली मारना क्रूरता का हद है। इस पर भारत सरकार कठोर से कठोर कदम उठाकर आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करें तथा विश्व स्तर पर पाकिस्तान का बहिष्कार करें। मौके पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता,अशोक साव कुंज बिहारी साव के अलावे दर्जनों लोग शामिल थें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें