Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsIndian Worker Stranded in Malaysia Family Pleads for His Return

परिजनों ने लगाई वतन वापसी की गुहार

सुखदेव महतो, जो मलेशिया में एक इंजीनियर हैं, की वतन वापसी चार महीने से रुकी हुई है। उनकी पत्नी और परिवार चिंता में हैं, जबकि उनकी तबीयत खराब हो रही है। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक से मदद की गुहार...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 8 Feb 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
परिजनों ने लगाई वतन वापसी की गुहार

दारू, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के बेड़म पंचायत के पलमा निवासी सुखदेव महतो पिता जानकी महतो चार माह पूर्व मलेशिया में लीड मास्टर इंजिनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में कार्यरत थे। जहां 61 मजदूरों ने कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद सभी मजदूरों की वतन वापसी सुनिश्चित हुई। इसी दरम्यान सुखदेव महतो की पासपोर्ट में टेक्निकल समस्या बता कर इनका वतन वापसी पर रोक लगा दी गई और चार माह बीत जाने के बाद भी इनकी वतन वापसी नहीं हो पाई है। सुखदेव महतो की वतन वापसी नहीं हो पाने से उनकी पत्नी, बच्चे और बूढ़े मां बाप को चैन की नींद नही आती हर पल बेटे की वतन वापसी की आस लगाए बैठे हैं वहीं दिन ब दिन चिंता से पत्नी की तबीयत खराब हो रही है। पति की वतन वापसी में देरी होता देख उनकी पत्नी यशोदा देवी ने सरकार के साथ साथ डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो से जल्द वतन वापसी की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें