Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsInauguration of Public Distribution Center by MP Krishna Ram in Badkagaon

जन वितरण प्रणाली केन्द्र का उद्घाटन

बड़कागांव में सांसद कृष्ण राम ने गीता स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली केन्द्र का उद्घाटन किया। महिला समूह की अध्यक्ष गीता देवी और सचिव समुद्री देवी ने दीप जलाकर दुकान की शुरुआत की। इस दुकान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 13 May 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
जन वितरण प्रणाली केन्द्र का उद्घाटन

बड़कागांव, प्रतिनिधि डांडीकला पंचायत अंतर्गत गीता स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली केन्द्र का उद्घाटन सांसद सह प्रतिनिधि कृष्ण राम ने किया। महिला समूह के अध्यक्ष गीता देवी ,सचिव समुद्री देवी ने दीप प्रज्वलित कर दुकान की शुरूआत की। मुख्य अतिथि कृष्णा राम ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर यह दुकान खोली गयी है। ताकि सभी कार्ड धारियों को सरकारी दाम पर चावल, गेहूं, तेल, नमक, दाल इत्यादि समय पर मिल सके । संचालन सदस्यों का कहना है कि हम लोग लाभुकों की सुविधा के लिए हमेशा तैयार हैं। मौके पर सांसद सह प्रतिनिधि पंसस कृष्णा राम, रूपा देवी, दर्शनी देवी ,कबिलाश देवी, बसंती देवी, रीना देवी ,प्रदीप कुमार, कौलेश्वर महतो ,कृष्ण कुमार ,नितेश कुमार ,मिथिलेश पटेल, पन्नालाल महतो, ललन कुमार सिंहा , अभय पटेल ,आर्यन कुमार, कुमारी माही ,जगन्नाथ महतो, मंगल महतो ,रणधीर पटेल, लखन महतो एवं व अन्य उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें