अवैध कोयला कारोबार में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
बड़कागांव पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार में फरार चल रहे गुड्डन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक के अनुसार, गुड्डन सिंह कई वर्षों से逃 रहा था। गिरफ्तारी में एएसआई हादी...
Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 19 Feb 2025 11:07 PM

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के मामले में एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया की बड़कागांव थाना कांड संख्या 58/23 के प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डन सिंह विगत कई वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी दल में बड़कागांव एएसआई हादी खान , एएसआई रामनिवास सिंह , एएसआई दीपक रोशन लकड़ा सहित बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।