Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHoli Celebrations in Barkagaon Joyful Festivities Amidst Peace and Tradition

छिटपुट घटनाओं के साथ बड़कागांव हर्षोल्लास एवं शांति पूर्वक होली संपन्न

बड़कागांव प्रखंड में होली का त्योहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। लोग सुबह से तैयारियों में जुटे रहे और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद, घरों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 17 March 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
छिटपुट घटनाओं के साथ बड़कागांव हर्षोल्लास एवं शांति पूर्वक होली संपन्न

बड़कागांव प्रतिनिधि

छिटपुट घटनाओं के साथ बड़कागांव प्रखंड में हर्षोल्लाश एवं शांति पूर्वक रंगों का त्यौहार होली संपन्न हो गई। होली को लेकर लोग सुबह से ही तैयारियों में जुट गए थे। लोग अपने शुभचिंतकों को मोबाइल पर व मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कई लोग अपने देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर रंग एवं अबीर का चढ़ावा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर होली खेलने का शुभारंभ किया। घरों में बने स्वादिष्ट पुआ पकवान व्यंजनों का लोगों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने परंपरा के अनुसार अबीर गुलाल लगाकर अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं मित्रों के गले लगाकर खूब होली खेली। प्रखंड के तमाम गांव में लोग अबीर, गुलाल और रंगों में सराबोर नजर आए। चौक चौराहे गली मुहल्ले में होली गीत के गीत गाए जा रहे थे। ढोल नगाड़े, मंजीरा, झाल, मांदर के थाप पर लोग थिरकते नजर आए। कई जगह कपड़ा फाड़ होली का भी दृश्य नजर आया जिसे लेकर प्रबुद्ध लोगों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं प्रखंड में विधि-व्यवस्था को लेकर बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार दिन भर जायजा लेते रहे। इस दौरान एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक, डाड़ी कला थाना क्षेत्र में प्रभारी पिंटू कुमार व सिकरी थाना प्रभारी सुनील कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था को लेकर दिनभर मुस्तैद रहे।

बड़कागांव पी 1 होली खेलते लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।