होलंग के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
टाटीझरिया प्रखंड के होलंग गांव में मठवा वन में पेड़ों की रक्षा के लिए 28वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने वनदेवी को नमन किया और पेड़ों पर लाल डोर बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण...

टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत होलंग के लोगों ने मठवा वन में पेड़ों की रक्षाबंधन कर 28वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई । इस अवसर पर वनदेवी को आराध्य मानते हुए ग्रामीणों ने नमन किया और जंगल के प्रत्येक वृक्ष की डालियों पर लाल डोर बांधकर इनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण प्रेमी बद्री महतो ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा से ही हम सब सुरक्षित हैं। केवल जंगल की सुरक्षा ही नहीं बल्कि इनमें निवास करने वाले वन्य प्राणियों की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह जंगल की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर क्षेत्र में होनी चाहिए।
इससे लोग जागरूक होंगे। मौके पर अशोक कुमार, बगवान कुमार, अंजली पटेल, यशोदा देवी, सुनिता देवी, समुद्री देवी, गीता देवी, हेमंती देवी, उर्मिला देवी, बेबी देवी, मोनू कुमार, कवि कुमार, सुरेश कुमार, रवि कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।