Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHeavy Rains Cause Destruction Over Two Dozen Homes Collapse in Barhi Assembly Area

बारिश से बरही विधानसभा के दो दर्जन से अधिक कच्चे घर गिरे

बरही विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन की लगातार बारिश से गरीबों के दो दर्जन से अधिक कच्चे घर ढह गए। पीड़ितों ने सांसद मनीष जायसवाल और पूर्व विधायक मनोज यादव से मदद की गुहार लगाई। सांसद ने उपायुक्त को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 19 Sep 2024 07:02 PM
share Share

बरही प्रतिनिधि। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश से बरही विधानसभा क्षेत्र के बरही, पदमा और चौपारण में गरीबों के कच्चे मिट्टी के दो दर्जन से अधिक घर ढ़ह गए। पीड़ितों ने लगातार बारिश के कारण घर गिरने की जानकारी दी और मदद की गुहार सांसद मनीष जायसवाल और पूर्व विधायक मनोज यादव से लगाई है। सांसद मनीष जायसवाल ने उपायुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है और अंचलाधिकारी से जांच कराकर गरीबों के बारिश से गिर गए घरों की जगह आवास निर्माण कराने की मांग की है। बताया कि 15 से 17 सितंबर तक लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण बरही, चौपारण व पदमा प्रखण्ड के दो दर्जन कच्चे मकान गिर गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें