Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazaribagh Holi Milan Ceremony A Celebration of Unity and Tradition

तनिष्क परिवार ने मनाया होली मिलन के साथ मनाया महिला दिवस

हजारीबाग। 08 मार्च 2025 को हजारीबाग में तनिष्क परिवार की ओर से महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोना बग्गा न

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 9 March 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
तनिष्क परिवार ने मनाया होली मिलन के साथ मनाया महिला दिवस

हजारीबाग नगर प्रतिनिधि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला इकाई ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह मनाने की तैयारी की है। होली मिलन समारोह के आयोजन पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है और हजारीबाग के कायस्थ परिवार हर साल होली मिलन के मौके पर एक साथ सपरिवार इसे त्यौहार के रूप में मनाते हैं। होली मिलन समारोह में पारम्परिक व्यंजन का लुफ्त लेते हैं। ज्ञात हो कि हजारीबाग बुढ़वा महादेव के समीप स्थित प्रधान कैफेटेरिया वैभवी बैंक्वेट हॉल में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन प्रधान कैफेटेरिया के संचालक डॉ प्रभात कुमार प्रधान के सौजन्य से आयोजित किया गया है। इस होली मिलन समारोह में हजारीबाग शहरी क्षेत्र के साथ साथ जिले भर के कई चित्रांश परिवार शामिल होते हैं। इस आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार लाल, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, युवा अध्यक्ष बप्पी करण ने चित्रांश परिवार को आमंत्रित किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें