Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsGrand Shourya Yatra Celebrates Ram Navami in Hazaribagh Showcases Culture and Spirituality

आर्ष कन्या ने शहर में निकाली शौर्य यात्रा

हजारीबाग में आर्ष कन्या गुरुकुल की ओर से रामनवमी पर एक भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर को आध्यात्मिकता और संस्कृति से भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और भव्य झांकियों के साथ यह यात्रा प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 6 April 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
आर्ष कन्या ने शहर में निकाली शौर्य यात्रा

हजारीबाग। आर्ष कन्या गुरुकुल की ओर से रामनवमी पर रविवार को शहर में एक भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा ने पूरे नगर को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर श्रद्धा और संस्कृति के भाव से सराबोर कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य झांकियों के साथ निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य ने कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सिंह ने कहा कन्या गुरुकुल न केवल नारी शिक्षा को सशक्त बना रहा है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे संस्थान आधुनिकता के इस युग में हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें