Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsGrand Nine-Day Bhagwat Katha and Shat Chandi Mahayagna Commences in Bela with Colorful Kalash Yatra

बेला में विधायक ने कलशयात्रा का किया शुभारंभ

चौपारण में बेला में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से हुई। 1151 महिलाओं ने भाग लिया और यज्ञाचार्य पंडित विवेक आचार्य ने जलभरनी की रस्म पूरी की। विधायक मनोज...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 1 March 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
बेला में विधायक ने कलशयात्रा का किया शुभारंभ

चौपारण, प्रतिनिधि। बेला में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ कलस शोभा यात्रा के साथ शनिवार को शुरू हुआ। यज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामीणों द्वारा किया गत है। गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकला कलश शोभा यात्रा में 1151 महिलाओं ने भाग लिया। जिन्हें विधायक मनोज कुमार यादव,जीप सदस्य राकेश रंजन,मुखिया ममता कुमारी ने कलशधारी महिलाओं को माथे पर कलस देकर जलभरनी के लिए विदा किया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं विभिन्न गांवों का भ्रमन करते हुए लेढिया नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित विवेक आचार्य ने मंत्रोच्चारण कर जलभरनी का रश्म पूरा किया। उसके बाद सभी महिलाएं जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंची। कलस यात्रा में शामिल मनोज यादव ने कहा यज्ञ का आयोजन सनातन धर्म के लिए सर्व श्रेष्ठ पूजन विधि है। इस तरह का आयोजनों से क्षेत्र में बेहतर संदेश आम लोगो में जा रहा है । क्षेत्र में अमन चैन का माहौल बनता है। यज्ञ में भाग लेने से मानव जाति का केवल मन ही नही बल्कि तन भी पवित्र होता है। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुरली प्रसाद, गुलाब रजक,भाजपा नेता राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, प्रो बिराज रविदास, विकास यादव, मुखिया ममता देवी, गंदौरी दांगी, रामचन्द्र सिंह, सुमन सिंह, सियाराम सिंह, मनोज मिश्रा, अजय रविदास, कारू साव, कैलास प्रसाद गुप्ता, रंजीत दांगी, भोला दांगी, बंशी राणा, यशोदा देवी, नंदलाल रविदास, सकलदेव महतो, प्रदीप शर्मा, प्रकाश ठाकुर, बीरबल साव, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद दांगी, मधु सुदन रजक सहित कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें