Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsGrand Mahapuja Ceremony for Acharya Shri 108 Vidyasagar Ji Maharaj in Hazaribagh

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का हुआ महापूजन कार्यक्रम

हजारीबाग में मुनि श्री 108 समता सागरजी महाराज के सान्निध्य में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का महापूजन समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 13 May 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का हुआ महापूजन कार्यक्रम

हजारीबाग वरीय संवाददाता मुनि श्री 108 समता सागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का महापूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ किया गया। सुबह मुनिश्री ने बड़ा बाजार जैन मंदिर में दर्शन करने के पश्चात, बॉडम बाजार जैन मंदिर पहुंचे, जहां सुबह 8:00 बजे महापूजन कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री के चित्र के अनावरण और दीप प्रज्वलन से हुई। महापूजन कार्यक्रम का संगीतमय संचालन ब्रह्मचारी अनूप ने अत्यंत मधुर स्वर में किया। जैन महिला समाज की पूर्व पदाधिकारीगण, चंदन: वर्तमान महिला पदाधिकारीगण, अक्षत: जैन युवा परिषद, पुष्प: वरिष्ठ समाजजन, नैवेद्य: जैन महिला मिलन, दीप: विहार में चल रहे त्यागी व्रतीगण, धूप: पाठशाला शिक्षक-शिक्षिकाएं, फल: बाहरी अतिथिगण, अर्ध: वरिष्ठतम सदस्य, महाअर्घ: दिगंबर जैन पंचायत एवं महिला, समाज द्वारा अर्पित किया गया।

प्रवचन में क्रमशः क्षुल्लक संयम सागर जी, एलक निजानंद सागर जी, एलक निश्चय सागर जी, मुनि श्री 108 पवित्र सागर जी एवं अंत में पूज्य मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज ने प्रवचन दिए। मुनिश्री ने कहा जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। उन्होंने समाज को अपने नाम में जैन शब्द जोड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जैन समाज की वास्तविक संख्या का आंकलन संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि केवल महाराष्ट्र में ही 50-60 लाख जैन रहते हैं, परंतु अलग-अलग टाइटल के कारण आंकड़े स्पष्ट नहीं हो पाते। प्रवचन के पश्चात सुबह 10:30 बजे आहारचर्या कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। संध्या में 6:30 बजे आचार्य भक्ति, गुरु भक्ति, आरती, तथा शंका समाधान का कार्यक्रम हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें