Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsGrand Kalash Yatra Marks Beginning of Nine-Day Shri Devi Pran Pratishtha Yagya in Ratanpur

यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा : विधायक

रतनपुर गांव में श्री देवी प्राण प्रतिष्ठा के नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। विधायक मनोज कुमार यादव ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कलश यात्रा में 501 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 16 April 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा : विधायक

चौपारण, प्रतिनिधि। रतनपुर गांव में श्री श्री 1008 श्री देवी प्राण प्रतिष्ठा, नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। यज्ञ का संचालन 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगा। यज्ञ के पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 501 महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ मंडप से श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ कलश उठाये और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सेलहारा नदी पहुंचे। जहां यज्ञ आचार्य धनंजय पांडेय के मंत्रोचार्य के साथ अपने अपने कलश में जल भरे। कलश यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पहुचकर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। अयोध्या से आये कथा वाचक श्री रामजी शास्त्री मधुर प्रवचन का रसपान कराएंगे। विधायक ने कहा कि यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक मुख्य हिस्सा है। यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति आती है। यज्ञ में शामिल होकर लोग पुण्य के भागीदारी बनते हैं। कलश यात्रा में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेश भुइयां, समिति सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, डेबो मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, सेलहारा मुखिया प्रवीण सिंह, भाजपा नेता सुदेव यादव, नेमधारी यादव, बसन्ती देवी, रामसेवक यादव, संजय यादव, नाथों राणा, मनीष सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य। यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष महेश भुईयां, सचिव संजय रविदास, पूर्व मुखिया संतोष भुइयाँ, रंजीत भुइयाँ सहित अन्य लोगों ने महती भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें