हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट ने सावंत इंटर कॉलेज में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। होली के गीतों पर गायक और गायिकाओं ने समा बांधा। सहदेव झांकी...

हजारीबाग। प्रतिनिधि हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट ने सावंत इंटर कॉलेज में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। गायक करण पांडे, प्रकाश पंडित, सुबोध सिन्हा, प्रवीण राठौर और गायिका मनीता ने होली के गीतों पर समा बांधा। रंग बरसे भीगे चुनरिया वाली गीत पर लोग झूम उठे। रामगढ़ से आए सहदेव झांकी ग्रुप के द्वारा राधा कृष्ण की जोड़ी ने नृत्य कर उपस्थित लोगों को मन मोह लिया। हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे और भारतीय जनता पार्टी नेत्री शेफाली गुप्ता ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष राम किशोर सावंत और खपरियावां पंचायत के पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा ने व्यवस्था की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।