Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsFree Meals and First Aid Arrangements for Ram Navami in Hazaribagh

रामनवमी के अवसर पर फ्रेंड्स ग्रुप करायेगा नि: शुल्क अल्पाहार और उपचार

हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क अल्पाहार और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। फ्रेंड्स ग्रुप ने इस धार्मिक उत्सव को सुरक्षित और आनंदमय बनाने के लिए योगदान दिया है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 7 April 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
रामनवमी के अवसर पर फ्रेंड्स ग्रुप करायेगा नि: शुल्क अल्पाहार और उपचार

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि रामनवमी के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह के लिए नि:शुल्क अल्पाहार और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की है। ताकि लोग इस धार्मिक अवसर का शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से आनंद उठा सकें। हजारीबाग में भी इस दिन भारी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, जिनमें लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में फ्रेंड्स ग्रुप रामनवमी में अपना कुछ योगदान देते आए हैं। यह सब बातें फ्रेंड्स ग्रुप के संरक्षक भैया अभिमन्यु प्रसाद ने पत्रकार वार्ता कर बताया। गर्मी के मौसम और लंबी दूरी तय करने के कारण लोगों को शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए फ्रेंड्स ग्रुप ने शहर में अल्पाहार वितरण की व्यवस्था की है।

फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य इस काम में अपनी पूरी श्रद्धा और समर्पण से जुटे हुए हैं। फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि रामनवमी हमारे लिए बहुत बड़ा त्योहार है। मौके पर फ्रेंड्स ग्रुप अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, रवि अग्रवाल, रोमी सलूजा, राकेश गुप्ता, सचिन कुमार, बबलू निशांत, बबली खान, जितेंद्र जैन, मूलचंद साहू, बटेश्वर प्रसाद मेहता, मनोज कुमार, अभय कुमार, दिनेश नाटाणी, मनोज सिन्हा, गुलशन कुमार सहित कई उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें