बड़कागांव में उल्लास से मनायी गयी ईद, एक दूसरे को लगाया गले
बड़कागांव में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में जुटने लगे। सामूहिक नमाज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया...

बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव में ईद हर्षोउल्लास के साथ पूरे प्रखंड में शांतिपूर्वक मनाई गई। लोग अहले सुबह उठकर ईद की तैयारी में जुट गए। आसपास के मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी एवं एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।ईदगाह में लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर क्षेत्रवासियों ,अपने परिवार की अमन चैन बरकत के लिए दुआ मांगी। बादम जामा मस्जिद, चौपदार बलिया जामा मस्जिद, बड़कागांव जामा मस्जिद, चट्टी मस्जिद, सिरमा मस्जिद, महुदी मस्जिद, महुगाई मस्जिद, कनोदा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष इस त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घरों में जाकर, शिर खुरमा, सेवई सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मौके पर विधायक रौशन लाल चौधरी ,पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि चंदन पुरी वअन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए मुस्लिम धर्मलंबियों से मिले और ईद की बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।