Echak Meeting Elects Coordinators for Gayatri Family Initiatives गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक बने राजेंद्र, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsEchak Meeting Elects Coordinators for Gayatri Family Initiatives

गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक बने राजेंद्र

इचाक में अखिल विश्व गायत्री परिवार की बैठक हुई, जिसमें प्रखण्ड प्रभारियों के चुनाव हुए। राजेंद्र यादव प्रखंड समन्वयक बने, जबकि बद्री पासवान उप समन्वयक बने। अन्य पदों पर भी चयन हुआ। सभी ने संस्कारवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 2 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक बने राजेंद्र

इचाक प्रतिनिधि अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में प्रखण्ड प्रभारियों के चुनाव को लेकर हदारी में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला ट्रस्टी पुरण साव तथा विशिष्ट अतिथि जिला उप समन्वयक अरविंद कुमार और उप समन्वयक महिला प्रकोष्ठ पूर्णिमा कुमारी शामिल हुए। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर जिला समन्वयक केशवानंद शामिल हुए।

बैठक में शामिल गायत्री परिवार सदस्यों ने राजेंद्र यादव को प्रखंड समन्वयक जबकि बद्री पासवान को उप समन्वयक, दीप्ति देवी महिला समन्वयक और संजू देवी को महिला उप समन्वयक बनाया गया। वहीं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के समन्वयक शिक्षिका लक्ष्मी देवी को उप समन्वयक बनाया गया । गृह-गृह यज्ञ का प्रभारी रामचंद्र मेहता तथा सहोदरी देवी को बनाया गया। संस्कारवान पीढ़ी की प्रभारी कविता देवी और संगीता देवी को बनाया गया वहीं सप्त आंदोलन के प्रभारी सविता देवी तथा बेबी देवी को बनाया गया। सभी चयनित परिजनों ने हाथ में अक्षत लेकर संकल्प लिया कि प्रखंड में संस्कारवान पीढ़ी को गढ़ने,नशा मुक्ति,पर्यावरण जागरूकता तथा मानव में देवत्व के उत्थान कर इचाक धाम को स्वर्ग बनाने की ओर अग्रसर रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।