Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsDemand to Extend Barakakana Siddhwar Passenger Train to Mesra Ranchi

पैसेंजर ट्रेन को मर्ज कर विस्तार करने की मांग

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि ने बरकाकाना सिद्धवार पैसेंजर ट्रेन को मेसरा/रांची तक विस्तार करने की मांग की है। रेलवे उपयोगकर्ता संघ ने ट्रेन मर्ज कर नई सेवाओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे को पत्र भेजा है। इससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 28 March 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
पैसेंजर ट्रेन को मर्ज कर विस्तार करने की मांग

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि बरकाकाना सिद्धवार पैसेंजर ट्रेन को मर्ज कर इसका विस्तार मेसरा/रांची विस्तार करने की मांग की है। रेलवे उपयोगकर्ता संघ ने बताया कि ट्रेन संख्या 53371/72 और 53373/74 कोडरमा बरकाकाना पैसेंजर तथा 53375/76 बरकाकाना सिद्धवार पैसेंजर को मर्ज कर इसका विस्तार मेसरा/रांची तक करने तथा ट्रेन सं0 58863/64 हटिया सांकी पैसेंजर का विस्तार हजारीबाग टाउन तक करने की स्वीकृति के लिए जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंदक छत्रशाल सिंह को पत्राचार किया गया है। यह कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के इस प्रयास से रामगढ, हजारीबाग और कोडरमा क्षेत्र की ग्रामीण जनता के साथ ही बडी संख्या में विद्यार्थी, श्रमिक, कृषक व व्यापारी लाभान्वित होंगे तथा इससे रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा और धनबाद रेल मंडल द्वारा भी यह प्रस्ताव पूर्व मध्य रेलवे को भेजा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने जल्द ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति देने का आग्रह किया। पत्र की प्रति दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ ही धनबाद और रांची रेल मंडल के डीआरएम् को प्रेषित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें