डीएवी के छात्रों ने शेक्सपियर को मंच पर जीवंत किया
हजारीबाग के डीएवी पब्लिक स्कूल में विलियम शेक्सपियर की जयंती पर छात्रों ने 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' का मंचन किया। इस प्रस्तुति में मयंक घोषाल ने शाइलॉक, आरना आरोही ने पोर्शिया और हर्ष राज ओझा ने एंटोनियो...

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल, हजारीबाग में अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती के अवसर पर छात्रों ने बुधवार को सुबह की असेंबली में द मर्चेंट ऑफ वेनिस का एक आकर्षक मंचन किया। स्कूल के रीडिंग क्लब द्वारा आयोजित इस प्रस्तुति ने अपने दमदार संवाद और पात्रों के प्रमाणिक चित्रण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कोर्टरूम दृश्य था जिसमें मयंक घोषाल ने शाइलॉक की आकर्षक भूमिका निभाई और आरना आरोही ने आत्मविश्वास से भरी और स्पष्ट पोर्शिया की भूमिका निभाई, हर्ष राज ओझा ने एंटोनियो की भूमिका निभाई। जबकि अधीरिक मलिक ने बैसैनियो की भूमिका निभाई। सहायक कलाकारों में नेरिसा के रूप में स्तुति प्रियम और ड्यूक ऑफ वेनिस के रूप में मृणाल मोहित स्वैन शामिल थे। वाणी नवमी एफ की छात्रा ने पूरी कथानक को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दर्शकों में छात्र और शिक्षक दोनों ही इस प्रस्तुति और मंच पर छात्रों की पकड़ से काफी प्रभावित थे। रीडिंग क्लब की प्रभारी श्रीमती अनन्या मुखोपाध्याय के मार्गदर्शन में यह अभिनय संभव हो पाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।