Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsChildren Celebrate First Holy Communion Ceremony at Hazaribagh Catholic Church

कैथोलिक महागिरजाघर में मनाया गया उजला रविवार, बच्चों को दी गयी विशेष शिक्षा

हजारीबाग के कैथोलिक महागिरजाघर में बच्चों को परम प्रसाद संस्कार दिया गया। फादर रेमंड और अन्य पुरोहितों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में 32 बच्चों ने भाग लिया। माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ पूरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 27 April 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
कैथोलिक महागिरजाघर में मनाया गया उजला रविवार, बच्चों को दी गयी विशेष शिक्षा

हजारीबाग वरीय संवाददाता प्रभु का रुपांतरण कैथोलिक महागिरजाघर हजारीबाग में बच्चों को कैथोलिक विधि के अनुसार परम प्रसाद संस्कार दिया गया। इस समारोही मिस्सा को उजला रविवार भी कहा जाता है जो हमेशा पास्का के बाद वाला पहला रविवार होता है। रविवार के मुख्य अनुष्ठाता फादर रेमंड और पल्ली पुरोहित फादर केजे एंन्तोनी, फादर विजय और तीन पुरोहित गण के सहयोग से मिस्सा पूजा अर्पण किया। पल्ली पुरोहित ने कलीसिया को सम्बोधित करते हुए कहा- कि परम प्रसाद ग्रहण करना एक ईसाई संस्कार है। यह संस्कार ईसाई समुदाय के सात संस्कारों में से एक है। यह ईश्वर और मनुष्य के बीच एक बंधन स्थापित करता है। ईसाई धर्मावलंबियों के लिए परम प्रसाद पहला संस्कार होता है। परम प्रसाद संस्कार ग्रहण करने के बाद ही ईसाई धर्मावलंबी चर्च परम प्रसाद ग्रहण कर सकते है । इस संस्कार को ग्रहण किए बिना परम प्रसाद पाने का अधिकार नहीं होता है। मीडिया प्रभारी आलोक टोप्पो ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के शरीर और लहू को ग्रहण कर अनुभव करने के लिए बच्चों को विशेष दीक्षा दी गई है। इस तैयारी के पीछे बच्चों के माता-पिता का त्याग और तपस्या रहा है। बच्चों को धर्म शिक्षा सिखाना और संस्कार की सभी विधि की अच्छी तैयारी करवाने के लिए सिस्टर अरुपा सीएमसी को धन्यवाद। बच्चों की इस तैयारी में पल्ली पुरोहित ने अहम भूमिका निभाई है। इसकी जांच-परख उन्होंने मिस्सा में उपदेश के दौरान उनसे संस्कार से संबंधित सवाल कर किया और बच्चों ने अच्छे से जवाब दिया। इस पवित्र संस्कार को कुल 32 लड़के-लड़कियों ने ग्रहण किया। बच्चे इस समारोह के लिए तैयार विशेष सफेद वेशभूषा में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता, रिश्तेदार, परिचित, मित्र भी खूब सज-धज कर शिरकत किए थे।पूरा माहौल खुशनुमा बना गया था। कोर्रा टोला के गायक दल के मधुर गीतों के द्वारा पूरा मिस्सा भक्तिमय बना रहा। समारोही मिस्सा के समापन पर मुख्य अनुष्ठाता फादर रेमंड और पल्ली पुरोहित के द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और रोजरी माला प्रदान किया गया। सामूहिक फोटो लिया गया। बच्चे इस संस्कार को ग्रहण कर बहुत ही उत्साहित दिखे। बच्चों से भी ज्यादा माता-पिता, रिश्तेदार, परिचित, मित्रों की खुशी का ठिकाना नहीं था। फोटो के जरिए इस सुनहरे पल को कैद कर रहे थे। इस समारोह को सफल बनाने में पल्ली पुरोहित फादर एंथोनी, प्रचारक फरदिनन्द लकड़ा, सिस्टर अरुपा सीएमसी, कैथोलिक सभा अध्यक्ष पीटर पौल टोप्पो और सभा के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कोर्रा टोला के गायक दल का गीत संचालन में पूरा सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें