बुद्धा प्लेस में चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर होगा एक दिवसीय सेमिनार
हजारीबाग नगर में मूलनिवासी संघ की बैठक हुई, जिसमें 5 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती मनाने की योजना बनाई गई। ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में संगोष्ठी का आयोजन होगा। 11-14 अप्रैल को मूलनिवासी...

हजारीबाग नगर प्रतिनिधि मूलनिवासी संघ की बैठक ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभव कुमार ने की। संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनी वर्मा ने किया। बैठक में 5 अप्रैल को महान सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में समय दो बजे से आयोजित करना निर्धारित किया गया। जिसके विषय सम्राट अशोक महान की लोक कल्याणकारी नीतियां एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का महत्व पर प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया है। बैठक में मूलनिवासी मेला का आयोजन 11-14 अप्रैल को मनाया जाने की रूपरेखा भी तय किया गया। 14 अप्रैल को समापन बड़कागांव में किया जाएगा। सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मू निशांत कु सिंहा, बामसेफ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग प्रभारी गणेश यादव, मक्कम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभु रविदास, पावर विंग जिलाध्यक्ष मू अजीत देव, बामसेफ वरीय अधिकारी डॉ प्रो डॉ भागवतराव अम्बेडकर, एमवीएस के पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी मू प्रवीण प्रियदर्शी, बामसेफ जिला उपाध्यक्ष मू अमित भारती, बामसेफ मीडिया प्रभारी मू प्रणव प्रियदर्शी, मूलनिवासी संघ जिला उपाध्यक्ष मू बलदेव रविदास, मूलनिवासी संघ जिला कोषाध्यक्ष मू हीरालाल साव, मूलनिवासी संघ संगठन सचिव मू अशोक दास, एमवीएस सदस्य कृष्णा कुमार भारती वगैरह उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।