Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCelebration of 105th Anniversary of Shri Maa s Arrival in Hazariabag

मटवारी में श्री मां का मनाया गया दर्शन दिवस

हजारीबाग के मटवारी स्थित अरविन्द ज्योति मंदिर में श्री मां के भारत आगमण की 105वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम में मातृ ध्वजारोहण, पुष्पांजलि, सामूहिक ध्यान और श्री मां एवं श्री अरविन्द के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 25 April 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
मटवारी में श्री मां का मनाया गया दर्शन दिवस

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान गली नम्बर 4 श्री अरविन्दो मार्ग में अरविन्द ज्योति मन्दिर में श्री मां के स्थायी रूप से भारत आगमण के 105 वीं वर्षगांठ काफी धूम-धाम से मनायी गयी। गुरुवार को सुबह 8 बजे मातृ ध्वजारोहण एवं वन्देमातरम 8.30 से 9.45 बजे तक पुष्पांजलि, स्वाध्याय एवं पाठचक्र,10 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक ध्यान एवं प्रसाद वितरण,संध्या 6 बजे से 7.30 बजे तक श्री मां एवं श्री अरविन्द के जीवन दर्शन पर परिचर्चा,संध्या 7.45 बजे से 8.15 बजे तक सामूहिक ध्यान एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। श्री मां के इस दर्शन दिवस के आयोजक नागेश्वर यादव के द्वारा श्री मां के वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दर्शन दिवस के शुभ अवसर पर महेन्द्र प्रसाद, रामचन्द्र यादव, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, अन्नु, अमीत कुमार, विवेक आनन्द, ब्रजभूषण तिवारी, राजेश कुमार, हिमांशु पति, सुखदेव साव, मनोज कुमार प्रजापति, विकास कुमार भदानी समेत सैंकड़ों की संख्या श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें