Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBJP Leader Demands Official Declaration of Aurangzeb as Cruel Ruler

औरंगजेब के कब्र-अवशेष अरब सागर में दफन हो : डॉ अमरदीप यादव

हजारीबाग नगर के भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि मुग़ल शासक औरंगजेब को क्रूर शासक घोषित किया जाए। उन्होंने औरंगजेब की अत्याचारों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 9 March 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
औरंगजेब के कब्र-अवशेष अरब सागर में दफन हो : डॉ अमरदीप यादव

हजारीबाग नगर प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि मुगल शासक औरंगजेब को आधिकारिक रूप से क्रूर शासक था। घोषित करते हुए उसके नाम पर बनी सभी सड़कों और स्थानों का नाम बदला जाए। उसकी कब्र खोदकर अवशेषों को अरब सागर में दफना दिया जाए। पत्र में लिखा है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में भारत को लूटा, हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों पर अत्याचार किए। उसकी असहिष्णुता और कट्टरता से करोड़ों लोगों को कष्ट झेलना पड़ा। अपने सगे भाइयों की हत्या कर गद्दी प्राप्त किया, अपने पिता शाहजहां को कैद में डाला। औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर, गोकुला जाट और छत्रपति संभाजी महाराज, कवि कलश की नृशंस हत्या करवाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें