Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh News89-Year-Old Tilak Saw Celebrates Birthday with Underprivileged Children

बरही के बुजुर्ग ने अपने 89वां जन्मदिन बिरहोर बच्चों और अनाथ बच्चों संग मनाया

बरही के 89 वर्षीय तिलक साव ने अपना जन्मदिन बिरहोर बच्चों और अनाथ बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने केवाल के बिरहोर टोला और अनाथ आश्रम जाकर बच्चों को पकवान खिलाए। तिलक साव ने कहा कि मासूम बच्चों के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 22 Feb 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
बरही के बुजुर्ग ने अपने 89वां जन्मदिन बिरहोर बच्चों और अनाथ बच्चों संग मनाया

बरही, प्रतिनिधि। बरही के बुजुर्ग तिलक साव ने अपना 89वां जन्मदिन बिरहोर बच्चों और अनाथ बच्चों के संग मनाया। बुजुर्ग तिलक साव अपने साथ विभिन्न पकवान लेकर केवाल के बिरहोर टोला और धोबियाडीह स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे। बच्चों को एकत्रित कर उन्हें बताया कि उनका जन्मदिन है। बच्चों ने उन्हें बधाई दी। उसके बाद बुजुर्ग ने अपने साथ लाए पकवान निकाला और बच्चों को पकवान खिलाते हुए उनके साथ बैठकर स्वयं भी खाया।

बुजुर्ग तिलक साव ने बताया कि छल प्रपंच से दूर मासुम बच्चों के संग बिताया समय उन्हें जीवन भर याद रहेगा। बहुत दिनों से उनकी इच्छा थी कि वह अपना जन्मदिन ऐसे मनाएं जिससे लोगों को खुशी हो। मौके पर तिलक साव के पुत्र विनोद साव, रवि कुमार, डीलर प्रतिनिधि सुरेश राणा, देवधारी यादव, बिपिन मधेशिया, दिनेश साव, प्रख्यात उर्फ सेतु ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें