Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबाग14 Jharkhand Workers Return from Saudi Arabia 31 Still Stranded

सऊदी अरब से लौटे 14 मजदूर

झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 मजदूर सऊदी अरब से लौट आए हैं। ये मजदूर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचे और सरकार के प्रयासों के प्रति आभार प्रकट किया। हालांकि, 31 मजदूर अभी भी सऊदी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 13 Sep 2024 11:23 AM
share Share

हजारीबाग। सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 राज्‍य लौट आए हैं। ये सभी मजदूर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचे और वतन वापसी के लिए उनकी सरकार की ओर से किये प्रयास के प्रति आभार प्रकट किया। जबकि 31 मजदूर अभी भी सऊदी अरब में फंसे हुए है। वतन वापसी पर मजदूरों में उत्साह हैं। साथ हीं परिजनों की चिंता भी दूर हो गई है। इन मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बालक मक्का निवासी तिलक महतो, उच्चाघना निवासी नंदलाल महतो, सुकर महतो, सुनील महतो, करगालो निवासी बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, नागी निवासी चुरामन महतो, गालोबार निवासी भुवनेश्वर महतो, गोरहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैयाडीह निवासी बालगोविंद महतो, गिरिडीह जिले के बागोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह सोहन कुमार, बेको निवासी कामेश्वर साव, निमियाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोरदाग निवासी गणेश साव और बोकारो जिले के चतरोचट्टी क्षेत्र के अंतर्गत बड़की सीधाबारा निवासी मनोहर महतो शामिल हैं। अभी 31 मजदूरों की वतन वापसी होनी बाकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें