Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh News108 Ambulance Deployment in Hazariabad Saves Over 50 Lives in Accident Zones

जिले के तीन एक्सीडेंटल जोन में 108 एम्बुलेंस की तैनाती

जिले के चिन्हित एक्सीडेंटल जोन में 108 एम्बुलेंस की तैनाती से दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बच रही है। जब से जिले में चिन्हित एक्सीडेंटल जोन चौपारण ट

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 13 May 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
जिले के तीन एक्सीडेंटल जोन में 108 एम्बुलेंस की तैनाती

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के चिन्हित एक्सीडेंटल जोन में 108 एम्बुलेंस की तैनाती पिछले दस दिनों से की गयी है। इससे दुर्घटनाग्रस्त लोगों को मदद मिल रही है। जिले में चिन्हित एक्सीडेंटल जोन चौपारण टाटीझरिया और चरही में एम्बलेंस की तैनाती हुई है। दुर्घटना में घायल 50 से अधिक लोगों की जान बचाई गयी है। यह जानकारी 108 एम्बुलेंस के प्रबंधक राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तीन एक्सीडेंटल जोन को चिन्हित किया गया है। जिसमें चोपारण टाटीझरिया और चरही घाटी शामिल हैं। जब से 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई। उसके बाद चरही में बस दुर्घाटना हुई। जिसमें 27 लोग घायल हो गए थे।

108 एंबुलेंस ने घायल लोगों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इसी तरह टाटीझरिया में भी दुर्घटनाएं हुई। वहां भी 15 लोग घायल हो गए। सभी लोगो को अस्पताल पहुंचाया गया। चौपारण के धनवा घाटी में भी आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। चौपारण में तैनात 108 एम्बुलेंस घायल लोगों की सेवा दे रही है। उन्होंने बताया कि जहां एक्सीडेंटल जोन में 108 एंबुलेंस की तैनाती से लोगों की जान बच रही है। वहीं दुरदराज क्षेत्र मे रहने वाले लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। फिलहाल जिले में 108 एम्बुलेंस की संख्या 18 है। जिसमें 17 एक्टीव है। एक एंबुलेंस खराब है। सम्मान फाउंडेशन खराब एम्बुलेंस की मरम्मत कर रही है। प्रयास है कि जनता को एम्बुलेंस का लाभ मिल सके और कोई भी मरीज एंबुलेंस की सेवा से वंचित न रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें