Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsWomen Farmers in Udaypur Village Trained in Mushroom Cultivation for Self-Reliance

महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया

गांडेय के उदयपुर पंचायत के चरकमारा गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र गिरिडीह द्वारा महिला किसानों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिक डा. नवीन कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए मशरूम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 1 Feb 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया

गांडेय। प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चरकमारा गांव में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र गिरिडीह के द्वारा अनुसूचित उपयोजना के तहत महिला किसानों को मशरुम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. नवीन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने घरों में मशरुम की खेती कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रशिक्षण के क्रम में कृषि वैज्ञानिक ने महिलाओं को मशरुम की खेती करने की सही विधि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में उपस्थित अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड आफिसर भीम सिंह ने महिलाओं को प्राकृतिक खेती करने की बात कही। भीम सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती के द्वारा उगाई गई सब्जी शुद्ध होती है। प्राकृतिक खेती करके किसान अपनी थाली में स्वास्थ्य लाभ ले सकता है। किसान स्वस्थ रहेगा तब ही गांव स्वस्थ्य रहेगा। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के मनोज कुमार, युगल भारती, जितेन्द्र मुर्मू, महिला किसान बसंती देवी, भुनेश्वरी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें