Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsViolent Land Dispute in Remba Woman Seriously Injured Amidst Attack

भू विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला घायल

रेम्बा में भू संपत्ति विवाद के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रामचंद्र मंडल ने हीरोडीह थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मुखिया और उसके परिवार ने जमीन पर कब्जा करने के लिए हमला किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 25 April 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
भू विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला घायल

रेम्बा। भू विभाग से उत्पन्न खूनी संघर्ष में शुक्रवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेम्बा पंचायत के पतारडीह की है। इस बाबत घायल महिला के पति रामचंद्र मंडल ने स्थानीय हीरोडीह में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सूचना पाकर हीरोडीह पुलिस घटनास्थल पर गई और घायल महिला को इलाज के लिए जमुआ भेजा जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला सविता देवी के पति रामचंद्र मंडल में ने स्थानीय हीरोड़ीह थाना में आवेदन देखकर कहा है कि उसने रेम्बा पंचायत के पतारडीह में घर तथा जमीन खरीदकर अपने परिवार के साथ रह रहा है और व्यवसाय कर रहा है। घर के बगल में लगभग कुछ जमीन खाली है जिसे रेम्बा पंचायत के मुखिया तथा उसके परिजन कथित रूप से हड़पना चाहते हैं। आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह रेम्बा के मुखिया धीरेंद्र मंडल, मुखिया की पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र प्रिंस कुमार, करमणि मंडल तथा नीतिश मंडल हरवे हथियार से लैस होकर आए और मजदूरों को काम करने कहा। रामचंद्र मंडल ने बताया कि काम कर रहे मजदूर को जब उनकी पत्नी सविता देवी मना करने गई तो उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और धीरेन्द्र मंडल ने टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। अपने पत्नी का बचाव करने गए रामचंद्र मंडल को भी बुरी तरह पीटा गया। हीरोडीह पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें