Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTwo Separate Road Accidents in Bengabad Leave Four Seriously Injured

दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन को बेहतर इलाज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 28 Feb 2025 04:05 AM
share Share
Follow Us on
दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अलग-अलग दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें बेंगाबाद कजरो गांव के मकसूद उर्फ भोलवा व उनकी पत्नी आसमा खातुन और बेंगाबाद लक्ष्मीपुर के महेंद्र महतो व उनकी पत्नी सबिता देवी शामिल हैं। घायलों को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसमें मकसूद व उनकी पत्नी आसमा खातुन एवं महेंद्र महतो की पत्नी सबिता देवा तीनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पहली घटना बेंगाबाद मधुपुर एनएच पथ पर झलकडीहा के पास घटी है। बताया जाता है कि मकसूद अपनी पत्नी के साथ फुलजोरी बाइक से ससुराल जा रहा था। झलकडीहा के पास अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दूसरी घटना दुधीटांड़ मोड़ के पास हुई है। लक्ष्मीपुर के महेंद्र महतो अपनी पत्नी को बाइक से लेकर बेंगाबाद बाजार से घर वापस जा रहे थे। दुधीटांड़ मोड़ के पास रोड पार करने के दौरान एक दूसरी बाइक ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें