तिसरी: पेड़ में फंदे से लटक कर युवक ने दी जान
तिसरी थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव में 25 वर्षीय अरुण सिंह ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं। अरुण हाल ही में...

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव में सोमवार सुबह 25 वर्षीय अरुण सिंह नामक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इस बाबत बताया गया कि अरुण अहले सुबह ही घर से निकल कर गांव के जंगल में चला गया और किसी कारण से पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन सहित गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसी ने इसकी जानकारी तिसरी पुलिस को दी।
जिसके बाद तिसरी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। इस घटना के बाद उसकी मां व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अरुण सिंह हैदराबाद में काम करते थे। 20 दिनों पहले वह हैदराबाद से गांव लौटे थे। बहरहाल, इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि अरुण का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। प्यार में ही कुछ खटास उत्पन्न हो जाने के कारण अरुण ने यह कदम उठाया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अरुण सिंह हैदराबाद से लौटने के बाद उलझा-उलझा रहता था। सोमवार सुबह वह उठा और नदी में शौच वगैरह किया। इसके बाद वह पेसराटांड़ जंगल जाकर फंदे पर लटक गया। इस घटना से जहां एक तरफ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।