Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident Congress Leader Surendra Singh Dies After Truck Tire Blows Out

चलती ट्रक का पहिया ब्लास्ट, चपेट में आए बाइक सवार की मौत

बेंगाबाद के पास सोनबाद में शुक्रवार को ट्रक का टायर फटने से कांग्रेस के पूर्व बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल ले...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 22 Feb 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
चलती ट्रक का पहिया ब्लास्ट, चपेट में आए बाइक सवार की मौत

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर सोनबाद के पास शुक्रवार दोपहर को चलते ट्रक का टायर फट गया। इसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कांग्रेस के पूर्व बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष 57 वर्षीय सुरेंद्र सिंह है। कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह ग्राम पंचायत झलकडीहा के रहनेवाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से कांग्रेसी नेता को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। जांच में चिकित्सक ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिस ट्रक से घटना हुई, उसमें जूता-चप्पल लोड था। ट्रक को जब्त कर पुलिस थाना ले गयी। घटना के बाबत बताया जाता है कि ट्रक बेंगाबाद से गिरिडीह की ओ जा रहा था। वहीं कांग्रेसी नेता गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर जा रहे थे। सोनबाद के पास ट्रक का एक टायर ब्लास्ट कर गया। टायर ब्लास्टिंग से कांग्रेसी नेता को सीने में गंभीर चोट लगी, जिससे वे खून से लथपथ हो गए। इस बीच देवीपुर एम्स अस्पताल की एक महिला चिकित्सक ने सीने पर पंप कर सांस लौटाने का प्रयास किया, लेकिन इसके पूर्व नेता अपना दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलने पर मो जैनूल अंसारी सहित कई कांग्रेसी नेता गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेता के सड़क हादसा में हुई मौत की घटना के बाद उनके पैतृक गांव और बेंगाबाद में शोक की लहर दौड़ गयी। इधर परिजनों के चीत्कार से घर व आसपास का माहौल गमगीन बना हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें