Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident Claims Life of 55-Year-Old Man in Bagodar

बगोदर: अज्ञात कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय फुचू ठाकुर की मृत्यु हो गई। वह साइकिल पर अटका बाजार की ओर जा रहा था, तभी एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 22 April 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
बगोदर: अज्ञात कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अंतर्गत नेशनल हाइवे पर अटका में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम फुचू ठाकुर 55 साल है तथा वह अटका का रहनेवाला था। बताया जाता है कि वह साइकिल पर सवार होकर अटका बाजार टांड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच अटका शिव मंदिर के निकट उसे अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीरावस्था में बगोदर ट्रामा सेंटर लाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर ट्रामा सेंटर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, अटका पूर्वी के मुखिया संतोष प्रसाद, भाजपा नेता दीपू मंडल आदि भी ट्रामा सेंटर पहुंचे हुए थे। स्थानीय निवासी सह भाजपा नेता दीपू मंडल ने बताया कि फुचू ठाकुर गांव- घर में नाई का काम करता था। शादी-विवाह के लिए गांव में न्यौता देने के लिए वह साइकिल से जा रहा था। इसी बीच बरही की ओर जा रही अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें