Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident Claims Life of 27-Year-Old in Giridih-Deoghar Border Area

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

गांडेय-बुधुडीह मुख्य मार्ग पर कुशमाहा मोड़ के समीप शनिवार रात को एक सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय सुरेश तुरी की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 12 May 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह और देवघर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र गांडेय-बुधुडीह मुख्य मार्ग स्थित कुशमाहा मोड़ के समीप शनिवार देर रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पीठुवाडीह गांव निवासी 27 वर्षीय सुरेश तुरी के रूप में की गई है। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर मरगोमुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अकेले बाइक में सवार होकर जा रहा था।

इसी क्रम में कुशमाहा गांव के समीप तिरछी मोड़ के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें